Indore Crime News: इंदौर,नई दुनिया प्रतिनिधि। इंदौर में एक महिला ने पति और उसके दोस्त पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। पति पर आरोप है कि उसने दोस्त को बुलाकर संबंध बनवाए और उसका वीडियो बना लिया।
इस मामले में पुलिस ने दोनों को मुलजिम बनाया है। महिला ने पति पर दहेज के लिए सताने का भी आरोप लगाया है।
मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। टीआइ आरसी भास्करे के मुताबिक, 22 वर्षीय युवती द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। नैनोद में रहने वाली युवती ने पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था। वह रुपयों की मांग करता था और उसके चरित्र पर भी शंका करता था। वह दोस्त विकास के साथ संबंध रखने का आरोप लगाता था। उसका आरोप है कि 30 मई को विकास को घर बुलाया और शारीरिक संबंध बनवाए। उसने जबरदस्ती संबंध बनवाए। इस दौरान पति ने दोनों का वीडियो भी बना लिया। यह बात बताने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।
युवक ने जहर खाकर खुदकुशी की, दोस्त के भाई-पिता पर पिटाई का आरोप
रामानंद नगर निवासी 22 वर्षीय सुजल बहिनिया ने जहर खाकर जान दे दी। स्वजन ने दोस्त के भाई और पिता पर आरोप लगाया है। चंदन नगर पुलिस के मुताबिक मामा अजय ने बताया कि सुजल की कालोनी में रहने वाली युवती से दोस्ती थी। वह उससे शादी करना चाहता था। युवती का भाई और पिता उससे बात करने का मना करते थे। 15 दिन पूर्व उसके साथ मारपीट भी की थी। बुधवार को चचेरे भाई सचिन ने काल कर धमकाया था। इसके बाद सुजल ने जहर खा लिया। युवती के भाई के कहने पर कुछ युवक उसका पीछा भी करते थे।






0 टिप्पणियाँ