लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। तूफान से हुए नुकसान और हालात पर गुजराज के सीएम भूपेंद्र पटेल लगातार नजर बनाए हुए हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी भी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। बिपरजॉय के कारण कच्छ में 125 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे काफी नुकसान की आशंका है। समुद्री तट वाले इलाकों जैसे जखाऊ, कोटेश्वर, नारायण सरोवर वाले क्षेत्रों को खाली करा दिया गया है। प्रभावित इलाकों के 1 लाख से अधिक लोगों को शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया है। एनडीआरएफ की 19 टीमें तैनात हैं।
आज राजस्थान में दाखिल होगा बिपरजॉय
बिपरजॉय आज राजस्थान में दाखिल होगा। मौसम विभाग ने बताया है कि 16 जून की सुबह तक बिपरजॉय थोड़ा सा कमजोर होगा और राजस्थान की तरफ आगे बढ़ जाएगा। तूफान की नजर फिलहाल पाकिस्तान-कच्छ सीमा के पास है। हालांकि तूफान की रफ्तार काफी कम होकर 70 किमी प्रति घंटा हो गई है। राजस्थान के प्रभावित इलाकों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
बड़े नुकसान की आशंका
बिपरजॉय के कारण बड़े नुकसान की आशंका जताई गई है। तूफान जब गुजरात के तट से टकराया तो तेज हवा के कई पेड़ और होर्डिंग्स उखड़ गए। बिपरजॉय की वजह से कई शहरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। देर रात तक नुकसान का पूरी तरह आंकलन नहीं किया जा सका। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक लैंडफॉल आधी रात तक खत्म हो गया।






0 टिप्पणियाँ