Instagram Widget

header ads

Meerut:-महिला पहलवानों के समर्थन में जा रहे सपा विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने किया गिरफ्तार , जमकर हुआ हंगामा

मेरठ-दिल्ली जंतर मंतर पर महिला पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन करने जा रहे मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने देर रात से नजरबंद कर लिया था और आज जब सपा विधायक पुलिस को चकमा देकर दिल्ली जाने के लिए निकले तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। जिससे माहौल बिगड़ गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान सपाa विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि महिला पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जा रहे थे और पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर रखा है जो कि गैर कानूनी है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सपा विधायक को नजरबंद किया गया था और सपा विधायक जबरन घर से निकल कर जा रहे थे, जिससे कि माहौल बिगड़ सकता था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सपा विधायक समेत करीब 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ