Instagram Widget

header ads

Meerut:-तांत्रिक ने किया महिला से दुष्कर्म, 8 माह से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

 मेरठ-खरखौदा पुलिस ने आठ माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी तांत्रिक को शाहपुर जदीद गांव में उसके घर से गिरफ्तार किया है।

सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आठ माह पहले खरखौदा थाने में शाहपुर जदीद निवासी तांत्रिक शहजाद व नानू गांव निवासी मौलाना आसिफ पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि दोनों उसे उपचार के बहाने खरखौदा थाना क्षेत्र में ले गए। पुलिस ने मौलाना आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। परंतु, शहजाद लगातार वांछित चला आ रहा था।

पुलिस ने शहजाद की गिरफ्तारी को लेकर कई बार दबिश दी। परंतु, वह नहीं मिला। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि शहजाद अपने घर पर है। खरखौदा पुलिस दौराला थाना पहुंची और दौराला पुलिस के साथ शाहपुर जदीद गांव में आरोपी शहजाद के घर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। लेकिन, पुलिस ने उसे दबोच लिया। खरखौदा पुलिस आरोपी तांत्रिक शहजाद को अपने साथ ले गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ