Instagram Widget

header ads

सच्चाईयाँ न्यूज:यूपी-CM योगी ने लखनऊ को दी 8734 करोड़ की सौगात , बोले- जाति में बांटने वाले किसी के हितैषी नहीं

लखनऊ-उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नगरीय निकाय चुनाव से पहले गुरुवार ( 6 अप्रैल ) को लखनऊ के लोगों को बड़ा उपहार दिया । सीएम योगी ने 8734 करोड़ की 2029 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया । इस दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने आजाद भारत को जाति , मजहब व धर्म के आधार पर बांटा , वे किसी के हितैषी नहीं हो सकते हैं यह सिर्फ अपना व अपने परिवार का हित करना चाहते हैं । स्थानीय निकाय निदेशालय में गुरुवार ( 6 अप्रैल ) को सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहरों की 2029 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यूपी पूरे देश में सबसे अधिक नगरीय निकाय वाला राज्य है सूबे में 762 नगर निकाय हैं , इसमें करीब 7 करोड़ की आबादी निवास करती है । नगर विकास के बगैर अर्थव्यवस्था को रफ़्तार नहीं दी जा सकती है । राज्य को वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने में शहरों का अहम योगदान होगा । सीएम योगी ने सफाई कर्मियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि स्वच्छता है तो सुरक्षा है और सुरक्षा से ही समृद्धि आएगी । हमारा देश तभी विकसित होगा , जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों को निभाएगा । जो जिस क्षेत्र में है , यदि वह अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेगा , तो अवश्य हम ताकतवर होंगे । सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में अब तक 17 लाख से अधिक गरीबों को नगरीय क्षेत्र में एक - एक आवास मुहैया कराया जा चुका है । अगर ग्रामीण क्षेत्रों को भी जोड़ दिया जाए तो गरीबों को मिलने वाले आवास की तादाद 54 लाख हो जाती है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ