मीरजापुर-बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी । बैठक में एन 0 एच 0 आई 0 विभाग द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि हाईवे पर 02 एम्बुलेंस संचालित हैं जो दुघर्टना होने पर घायल होने की स्थिति में उपचार हेतु भेजा जा सकें । जिलाधिकारी ने कहा कि एम्बुलेंस 102 व 108 की मानिटरिंग की जाये । उन्होने कहा कि जो भी स्कूल वाहन हैं वे बिना फिटनेस के गाड़ी न चलायें । उन्होने कहा कि स्कूल के वाहनों के स्वास्थता प्रमाण पत्र व स्कूल वाहन चालकों के चरित्र का सत्यापन अवश्य करा लिया जाय ।
उन्होने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जागरूकता अभियान चला कर लोगो को दुघर्टना से बचाव के बारे में जानकारी दी जाय । यह भी निर्देशित किया गया कि समय - समय पर प्रवर्तन कार्यवाही की जाये , सड़क दुघर्टना में घायल व्यक्तियों को तत्काल चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराया जाय । जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि गाड़ियों में फर्जी नेम प्लेट लगाकर चलने वालो के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करें ।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि समय - समय पर प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये दुघर्टनाओं में कमी लाये । अवैध वाहन स्टैण्ड संचालित कर वसूली की जा रही है उस पर नियमानुसार जांच कर कार्यवाही की जाये । बैठक में अपर जिलाधिकारी वि / रा ० शिव प्रताप शुक्ल , क्षेत्राधिकारी नगर परमानन्द कुशवाहा , अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग अशोक कुमार द्विवेदी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें ।
0 टिप्पणियाँ