Instagram Widget

header ads

बिपाशा बसु ने पहली बार दिखाया अपनी बेटी का चेहरा:पिंक ड्रेस में बेहद क्यूट लगीं देवी

बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का 5 महीने बाद चेहरा रिवील कर दिया है। एक्ट्रेस ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी की दो प्यारी फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में देवी पिंक ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही हैं। इन फोटोज में देवी का खिलखिलाता हुआ चेहरा साफ-साफ देखा जा सकता है। बिपाशा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हैलो वर्ल्ड, मैं देवी हूं।” बिपाशा-करण की बेटी का चेहरा देखने के बाद सेलेब्स और फैंस भी जमकर उन पर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने फोटो पर कमेंट कर लिखा, ' ये तो बहुत प्यारी परी है।' वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये तो पापा जैसे लग रही है'। . साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने भी कमेंट करते हुए देवी को क्यूट बताया है। साथ ही उन्हें दुआएं दी हैं। बता दें कि बिपाशा और करण साल 2016 में एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के छह साल बाद 12 नवंबर 2022 को कपल ने अपनी बेटी देवी का स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ