Instagram Widget

header ads

सच्चाईयाँ न्यूज:मेरठ-विद्युत बिल कम करने के नाम पर एकाउंटेंट ने स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्य और भाजपा नेता से एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी

मेरठ में एकाउंटेंट ने स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्य और भाजपा नेता से विद्युत बिल कम करने के नाम पर एक लाख रुपए की रिश्वत मांग ली। भाजपा नेता ने आरोपी का ऑडियो और वीडियो दिखाते हुए अधिकारियों से आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि अधिकारी उसे जांच करने की बात कहकर चक्कर कटा रहे हैं। आरोपी एकाउंटेंट पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर रहे हैं। मेरठ के भूषण विहार निवासी सुनीत त्यागी स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हैं और वह भाजपा नेता भी है। पीड़ित सुनील त्यागी का आरोप है कि उन्होंने एक बिल्डिंग बनाकर किराए पर दी हुई है। विद्युत विभाग ने उनसे करीब 9 लाख रुपए का बिल बना कर भेज दिया था। जिसे ठीक कराने के लिए वह विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के करीब 6 महीने से चक्कर काट रहे थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग कार्यालय में तैनात एकाउंटेंट निखिल कुमार अग्रवाल ने बिल को कम करने के नाम पर उनसे एक लाख रुपए की रिश्वत मांग ली। पीड़ित का आरोप है कि किसी तरह बिल तो कम हो गया। लेकिन एकाउंटेंट अब उन्हें फोन कर रिश्वत के नाम के एक लाख रुपए मांग रहा है। पीड़ित ने आरोपी एकाउंटेंट द्वारा मांगे गए रिश्वत के रुपए का ऑडियो और वीडियो अधिकारियों को देकर आरोपी एकाउंटेंट के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ