Instagram Widget

header ads

भारत में बनेगा मलेरिया का टीका

नई दिल्ली : भारत में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में विकसित मलेरिया के आर 21 मैट्रिक्स - एम टीके का उत्पादन किया जाएगा । यूनिवर्सिटी ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ( CII ) के साथ हुए समझौते के तहत भारत में उत्पादित टीकों का सबसे पहले अफ्रीकी देश घाना में उपयोग किया जाएगा । टीका विज्ञानियों का कहना है कि इससे दुनिया में प्रत्येक वर्ष होने वाली लगभग 5 लाख मौतें कम होंगी । टीके का ब्रिटेन , थाईलैंड , बुर्किना फासो , केन्या , माली एवं तंजानिया में परीक्षण किया गया । इनके परिणाम साल के आखिर में जारी किए जाएंगे । एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा , वर्षभर में 20 करोड़ टीकों का उत्पादन किया जाएगा । टीका विकास से जुड़े प्रोफ़ेसर एड्रियन हिल ने कहा , यह ऑक्सफोर्ड में मलेरिया टीके पर 30 सालों के अनुसंधान का परिणाम है । उन्होंने बताया कि मैट्रिक्स - एम में नोवावैक्स के सैपोनिन आधारित एडजुवेंट का उपयोग किया गया है । यह प्रतिरक्षा प्रणाली की प्रतिक्रिया को बढ़ाता है , जिससे इसका प्रभाव अधिक शक्तिशाली और टिकाऊ हो जाता है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ