जिला गाजियाबाद में 31 अगस्त 2022 को थाना मसूरी पर वादिया द्वारा सूचना दी गई थी कि उनके नौकर गोपालपासी द्वारा खिड़की के रास्ते घर में घुसकर अलमारी में रखे हुए ₹7000 नगद सोने चांदी के कुछ जेवरात चोरी कर लिए है थाना मसूरी पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई
14 अप्रैल 2023 को थाना मसूरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गोपालपासी पुत्र स्वर्गीय बालापासी निवासी ग्राम बेला टांडा पोस्ट बदीहा थाना गिरिडीह झारखंड को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी के सामान बरामद हुए
0 टिप्पणियाँ