मेष राशि, 7 अप्रैल 2023 लव राशिफल। आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। अविवाहितों के लिए भी विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। लेकिन पार्टनर चुनते समय सावधानी बरतें।
वृषभ राशि, 7 अप्रैल 2023 लव राशिफल
लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपको कहीं से भी हरी झंडी मिल सकती है। शादीशुदा जातक हैं तो वैवाहिक जीवन में भी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी से आपको समझ मिलेगी।
मिथुन राशि, 7 अप्रैल 2023 लव राशिफल
शादीशुदा लोगों के रिश्तों में खटास आने के आसार हैं। यह एक दोस्त की वजह से होगा। आपसी मतभेदों को दूर करने के लिए बाहरी लोगों की मदद लेने से बचें।
कर्क राशि, 7 अप्रैल 2023 लव राशिफल
आज आपका मन भ्रमित है. प्रेमी आज मिलने से इंकार कर सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर मधुर रहें। आज शांत रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं, उनसे मीठी बातें करें।
सिंह राशि, 7 अप्रैल 2023 लव राशिफल
अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो इस काम के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। लेकिन नए संबंध बनाते समय सावधान रहें।
कन्या राशि, 7 अप्रैल 2023 लव राशिफल
वैवाहिक जीवन में भी समय प्रेम भरा रहेगा। जीवनसाथी का साथ आपको फिर से तरोताजा कर देगा। वहीं दूसरी ओर जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि, 7 अप्रैल 2023 लव राशिफल
प्रेम संबंधों का बंधन आज कुछ कमजोर हो सकता है. पार्टनर के साथ गंभीर झगड़ा होने की संभावना है।
वृश्चिक राशि, 7 अप्रैल 2023 लव राशिफल
प्रेम संबंधों में अचानक बदलाव आ सकता है. संबंध बेहतर होंगे। प्रियतम आपके और करीब आएंगे। शादीशुदा जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
धनु राशि, 7 अप्रैल 2023 लव राशिफल
प्यार जताने के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा. शादीशुदा लोग भविष्य की योजनाओं के बारे में बात कर सकते हैं।
मकर राशि, 7 अप्रैल 2023 लव राशिफल
प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज सुखद परिणाम मिलेंगे। शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में कुछ चुनौतियां रह सकती हैं।
कुंभ राशि, 7 अप्रैल 2023 लव राशिफल
सोशल साइट के माध्यम से प्रेम संबंध बनाते समय सावधान रहें। धोखा मिल सकता है। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मीन राशि, 7 अप्रैल 2023 लव राशिफल
लव लाइफ के लिए दिन कमजोर है। आपके पार्टनर का मूड आपसे खराब हो सकता है। इसलिए ख्याल रखना। वहीं दूसरी ओर शादीशुदा जातकों का दिन अच्छा रहेगा। लेकिन जीवनसाथी को आपसे कुछ शिकायत हो सकती है।






0 टिप्पणियाँ