Instagram Widget

header ads

पुलिस की बोलेरो पेड़ से टकराई थाना अध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर* चन्दन सिंह

 *पुलिस की बोलेरो पेड़ से टकराई थाना अध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर*      





             हरदोई के कटरा बिल्हौर हाईवे पर कोतवाली हरपालपुर क्षेत्र के शेखपुरा गांव के पास गुरुवार की देर रात एक गंभीर  सड़क हादसे में पुलिस के तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उसे वक्त हुआ जब सवायजपुर से चेकिंग करके लौट रही पुलिस टीम की बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ में टकरा गई। पुलिस की बोलेरो एक तेज रफ्तार ट्रक को बचाने की कोशिश में संतुलन खो बैठी और पेड़ में जा टकराई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन अगले  हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार अरवल थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा कांस्टेबल विवेक कुमार और कांस्टेबल अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर भेजा गया       वह प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के पुलिस महकमें हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षक किया और पूरे मामले की जानकारी जुटाई फिलहाल  घायलों का इलाज चल रहा है और सभी की स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है की ट्रक चालक के लापरवाही थी या कोई अन्य कारण

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ