Instagram Widget

header ads

शादी का झांसा देकर भतीजी से किया दुष्कर्म

 


कदाैरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी 17 की भतीजी से दुष्कर्म किया है। किशाेरी के गर्भवती हाेने पर परिजनाें काे जानकारी हुई ताे आराेपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि इलाके में रहने वाली एक महिला ने तहरीर दी। उसने बताया कि आरोपित दीपक उनकी बेटी का चाचा लगता था। उसने शादी का झांसा देकर अपनी भतीजी का एक साल तक शारीरिक शोषण किया। जब उनकी बेटी गर्भवती हुई तो इस बात का पता चलने पर घरवालों ने आरोपित के परिवार से सम्पर्क किया। परिवार से बात की गई तो उन्होंने कोई जवाबदेही नहीं ली। इसके बाद आरोपित गांव से फरार हो गया। बाद में पता चला कि वह अपने मामा के यहां रह रहा है। जब शादी के लिए कहा गया तो उसने साफ मना कर दिया। वह अपनी बेटी को न्याय दिलाना चाहती है। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मंगलवार को मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ