Instagram Widget

header ads

Sunita Williams के ओवरटाइम पर ट्रंप ने किया ऐलान, कहा- मैं अपनी जेब से दूंगा पैसे

 NASA के दो अंतरिक्ष यात्री, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर एक छोटे मिशन के लिए अंतरिक्ष में गए थे, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण उन्हें ISS में 9 महीने से अधिक समय तक रहना पड़ा।

19 मार्च को वह पृथ्वी पर वापस लौटे। इसी बीच, उनकी लंबी अंतरिक्ष यात्रा के लिए उन्हें मिलने वाला वेतन चर्चा का विषय बन गया था कि क्या उन्हें इतने दिन अंतरिक्ष में बीताने के लिए ओवरटाइम दिया जाएगा। इसे लेकर अब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष में अतिरिक्त समय बिताने के लिए अपनी जेब से भुगतान करेंगे। दरअसल, जब डोनाल्ड ट्रम्प से इन अंतरिक्ष यात्रियों के ओवरटाइम को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "अगर जरूरत पड़ी तो मैं अपनी जेब से उन्हें भुगतान करूंगा।" साथ ही, उन्होंने इस मिशन में अहम भूमिका निभाने के लिए एलन मस्क और स्पेसएक्स का भी धन्यवाद किया।


NASA के अंतरिक्ष यात्रियों को नहीं मिलता ओवरटाइम NASA के नियमों के अनुसार, अंतरिक्ष यात्री सरकारी कर्मचारी होते हैं और उन्हें 40 घंटे की साप्ताहिक ड्यूटी के लिए वेतन मिलता है। ओवरटाइम, वीकेंड, या छुट्टियों के लिए कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं किया जाता। पिछले साल NASA के अंतरिक्ष यात्रियों की वार्षिक सैलरी 152,000 डॉलर से अधिक थी। इसके अलावा, उन्हें प्रतिदिन 5 डॉलर की अतिरिक्त राशि "इंसीडेंटल्स" के रूप में दी जाती है। इस हिसाब से, 286 दिनों के लिए हर अंतरिक्ष यात्री को सिर्फ 1,430 डॉलर अतिरिक्त मिलेंगे। स्पेसएक्स की भूमिका और सुरक्षित वापसी NASA ने सुनीता और बुच की सुरक्षित वापसी के लिए स्पेसएक्स के ड्रैगन फ्रीडम कैप्सूल का उपयोग किया, जिसने ISS से धरती तक 17 घंटे में उनका सफर पूरा किया। यदि स्पेसएक्स न होता, तो NASA के लिए यह मिशन और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ