Instagram Widget

header ads

पत्नी का शोषण कर रहा था सीनियर, पति को पता चला तो यह कदम उठा लिया

 इंदौर के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना में आरोपी सुपरवाइजर ने पीड़िता को नौकरी का झांसा देकर अपने घर बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी द्वारा लगातार धमकी दिए जाने के कारण पीड़िता को अस्पताल जाना भी छोड़ना पड़ा। इसके बाद जब उसके पति ने काम पर न जाने का कारण पूछा तो उसने अपनी आपबीती सुनाई। पति के सहयोग से पीड़िता ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ग्राम कनाड़िया निवासी अजय देवड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया है। अजय उसी अस्पताल में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है, जहां पीड़िता अटेंडर के रूप में काम करती थी।

नौकरी और प्रमोशन का झांसा देकर बुलाया
अजय ने पीड़िता को अपने प्रभाव में लेने के लिए उससे बार-बार बातचीत की। उसने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसका प्रमोशन करवा सकता है और उसकी सैलरी भी बढ़वा देगा। इन वादों के जरिए अजय ने महिला को अपने जाल में फंसा लिया। बातचीत के दौरान वह पीड़िता को बार-बार फोन कर बुलाने लगा। 5 अक्टूबर 2024 को अजय ने पीड़िता को कॉल किया और उसकी लोकेशन पूछते हुए कहा कि उसका भाई विजय उसे लेने आ रहा है। जब पीड़िता अस्पताल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी, तब विजय उसे बाहर बाइक पर मिला और अपने साथ अजय के घर ग्राम कनाड़िया स्थित सुहाग होटल के पास लेकर गया। वहां विजय ने पीड़िता को अजय के पास छोड़ दिया।

बड़ी नौकरी का लालच देकर किया दुष्कर्म
अजय ने पीड़िता से कहा कि वह छोटी नौकरी कर रही है और उसकी पहचान के कारण उसे एक बड़े अस्पताल में अच्छी नौकरी दिलवाई जा सकती है, जहां उसे अधिक सैलरी भी मिलेगी। इसी बहाने अजय ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसकी जान ले लेगा। इसके बाद अजय ने अपने भाई को फोन कर बुलाया और पीड़िता को अस्पताल छोड़ने की बात कही। इस घटना के बाद अजय बार-बार उसे धमकाकर अपने घर बुलाने लगा, जिससे परेशान होकर पीड़िता ने अस्पताल जाना ही छोड़ दिया।

पति को बताने के बाद मामला दर्ज
पीड़िता के लगातार काम पर न जाने के कारण उसके पति ने उससे पूछताछ की। इस पर पीड़िता ने अपने पति को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद पति के साथ पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी अजय देवड़ा के खिलाफ कनाड़िया पुलिस थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ