Instagram Widget

header ads

पति शराब पीकर रोज बनाता था अप्राकृतिक यौन संबंध... 23 दिसंबर को लांघ दी हर सीमा

 गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पति से अलग अपने छोटे बेटे के साथ महिला रहती है। पुलिस सहायक आयुक्त वेव सिटी लिपी नगायच ने बताया कि लग्जूरिया अपार्टमेंट, आदित्य वर्ल्ड सिटी, वेव सिटी निवासी ग्लेडिस अब्राहम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी शादी ऑफिसर सिटी राजनगर एक्सटेंशन निवासी संदीप कुमार के साथ हुई है।उसका पति रोज शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। उसका पति शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है।

पीड़िता ने बताया कि 23 दिसंबर 2024 को उसके पति ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह अपने छोटे बेटे को लेकर अपनी सहेली के घर रहने लगी तथा अब वह लग्जूरिया अपार्टमेंट में किराये पर रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति नशे में मारपीट के अलावा जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

पीड़िता का कहना है कि उसके दो बच्चे हैं बड़ा लड़का पति के पास रहता है, जबकि छोटा बेटा उसके पास रहता है। पति उसकी पहले एक नौकरी छुड़वा चुका है। अब वह दूसरे स्कूल में नौकरी कर रही है, लेकिन उसे डर है कि कहीं स्कूल में आकर वह उत्पात न मचा दे। पीड़िता ग्लेडिस अब्राहम ने कमिश्नरेट के अलावा जिलाधिकारी, डीजीपी तथा मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजे हैं।

एसीपी वेव सिटी ने बताया कि पीड़िता ग्लेडिस अब्राहम की दी तहरीर के आधार पर संदीप कुमार पुत्र बृजकुमार वर्मा निवासी ऑफिसर सिटी राजनगर एक्सटेंशन नन्दग्राम के खिलाफ बीएनएस की धारा 85,115(2),123 तथा 351(3) में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच पड़ताल के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ