Instagram Widget

header ads

UP:-युवती को घर से उठा कर ले गए पांच युवक, फिर बारी-बारी से किया दुष्कर्म, अब...

 उत्तर प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदातों में कमी नहीं आ पा रही है। रोजाना किसी न किसी जिले से ऐसी शर्मनाक घटनाओं के बारे में सुनने को मिल ही जाता है।

इसी प्रकार का एक मामला अब यहां सोनपुर से सामने आया है। यहां अब एक 19 साल की लडक़ी के साथ कथित तौर पर गैंगरेप की वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के अनुसार, पुलिस ने बताया कि जिले के एक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 30 नवंबर को उनकी 19 साल की बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ने बताया था कि उसकी बेटी 28 नवंबर की रात से लापता है।

किशोरी को घर से उठाकर ले गए थे आरोपी

इसके बाद पुलिस ने युवती को मंगलवार को बरामद कर लिया गया। पीडि़ता के बयान के बाद पुलिस ने बताया कि उसे नीरज यादव, उमेश यादव, श्याम सुंदर यादव, विमलेश पासवान और बिंदू गुप्ता घर से उठाकर ले गए।

पुलिस ने पांच आरोपियों को कर दिया है गिरफ्तार

पीडि़ता ने पांचों युवकों पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना से स्थानीय लोगों में रोष है। पुलिस द्वारा मामले में जल्द ही अन्य खुलासा किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ