Instagram Widget

header ads

UP:12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, बाइक पर दो बदमाश आए और झोंक दिया फायर

 खतौली के गांव लोहड्डा निवासी छात्र वंश तंवर की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। वंश को दो दिन पहले बदमाशों ने गोली मार दी थी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में जुटी है। शनिवार को वंश अपने दोस्त के साथ बाइक से खतौली जा रहा था।गांव सरधन के प्राथमिक विद्यालय के निकट पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी। ग्रामीणों ने कक्षा 12 के घायल छात्र वंश को अस्पताल पहुंचाया था। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे उपचार के लिए मेरठ ले गए थे। सोमवार सुबह अस्पताल में वंश की मौत हो गई। खतौली पुलिस मेरठ के लिए रवाना हो गई है। पुलिस ने इस मामले में जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया हुआ है, जिसे हत्या की धारा में तरमीम किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ