Instagram Widget

header ads

UP Weather: बर्फीली हवाएं 2 दिन में 3 डिग्री घटाएंगी तापमान, इस दिन गिरेंगी बौछारें; 9 से कड़ाके की सर्दी

 


UP Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान फेंगल का असर खत्म हो गया। अब पछुआ का रुख दक्षिण पश्चिम से बदलकर वापस उत्तर पश्चिम हो जाएगा। यह बदलाव बुधवार को होगा। इससे सतही हवा तेज हो जाएगी।

हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। बर्फीले पहाड़ों से हो कर आ रही यह हवा दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 3-3 डिग्री तक गिराएगी। मौसम विभाग के अनुसार जैसे ही हवा जोर पकड़ेगी, सर्दी बढ़ना शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ प्रभावी होने के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं मेरठ में आज से मौसम बदल रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने आठ दिसंबर को मैदानों में सर्दी की पहली बौछारें गिरने के आसार जताएं हैं। नौ दिसंबर से मैदानों में कड़ाके की सर्दी शुरू हो सकती है। 

अलीगंज का एक्यूआई 350, प्रदूषण स्तर बढ़ा

बीते 24 घंटों में प्रदूषण का स्तर और बढ़ गया। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार अलीगंज का एक्यूआई 350 दर्ज किया गया। लालबाग का 329 और तालकटोरा का 319 एक्यूआई दर्ज किया। एक दिन पहले शहर का एक्यूआई 224 था वहीं मंगलवार को 266 रहा।

मौसम 72 घंटे सर्द हवाएं, आठ को बौछारों की आस

वहीं मेरठ में सामान्य से ऊपर चल रहे दिन-रात के तापमान के बीच आज से मौसम व्यापक बदलाव की दस्तक देने जा रहा है। 72 घंटे तक मेरठ सहित वेस्ट यूपी में तेज सर्द हवाएं चलने के आसार हैं। इससे दिन-रात के तापमान में बड़ी गिरावट हो सकती है। रात में तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है। आठ दिसंबर को मैदानों में सर्दी की पहली बौछाने गिरने के आसार हैं। सर्दी के पहले सशक्त और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से छह से आठ दिसंबर तक पहाड़ों पर भारी बर्फबारी एवं बारिश की उम्मीद है। नौ दिसंबर से मैदानों में कड़ाके की सर्दी का आगाज हो जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ