Instagram Widget

header ads

Meerut:नर्स को गजक खिलाकर किया बेहोश, तीन युवकों ने किया गैंगरेप, जानें युवती ने दो बार क्यों दी तहरीर...

 


लोहियानगर थाना क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित एक हॉस्पिटल की नर्स को दूसरे समुदाय के तीन युवकों और एक महिला ने टेंपो में अगवा कर लिया। एक महिला ने उसे गजक खिलाई। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे एक मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ लोहियानगर थाने पहुंचकर नर्स ने दो युवकों को नामजद करते हुए महिला समेत चार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

विश्व हिंदू परिषद के शास्त्रीनगर प्रखंड मंत्री आशीष गुप्ता के साथ युवती लोहियानगर थाने पहुंची। उसने बताया कि वह नर्स है। बुधवार शाम ड्यूटी खत्म कर तेजगढ़ी चौराहे से टेंपो से घर जा रही थी। टेंपो में बैठी एक महिला ने युवती को गजक दी। गजक खाते ही वह बेहोश हुई तो उसे अलीपुर ले जाकर एक मकान में दुष्कर्म किया गया। वहां से वह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस का कहना है कि युवती एक आरोपी की पहले से परिचित है। उसने पहले बंधकर बनाकर मारपीट करने की तहरीर दी थी। इस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। बाद में युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी दाऊद, उसके भाई वाहिद और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ