Instagram Widget

header ads

मेरठ पुलिस ने भाकियू जिलाध्यक्ष को घर में किया नजरबंद, पंचायत में जाने से रोका

 


नोएडा में किसानों की पंचायत में जाने के से रोकने के लिए पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी को घर पर ही नजर बंद कर दिया। उनके आवास पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात की गई है।पुलिस की इस कार्रवाई को जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने दमनकारी नीति बताया है।

नोएडा के जीरो माइल्स पर की जाएगी पंचायत

भारतीय किसान यूनियन की ओर से आज नोएडा में जीरो माइल्स पर किसान पंचायत का आयोजन किया गया है। इस किसान पंचायत को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत संबोधित करेंगे।

रविवार रात्रि से ही नोएडा जाने की तैयारी में जुटे थे किसान

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने आज भारी मात्रा में किसानों के साथ नोएडा पंचायत में जाने की घोषणा की थी। किसान रात्रि से ही नोएडा जाने की तैयारी में जुटे थे। इस घोषणा के बाद रात्रि में ही पुलिस ने जिला अध्यक्ष को नजर बंद कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ