Instagram Widget

header ads

मेरठ: सराफा बाजार में कुत्तों का आतंक, दो किशोर सहित पांच लोगों को काटा

 


मेरठ। महानगर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सराफा बाजार की नील वाली गली में कुत्तों ने दो किशोर सहित पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया।लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी। इसके बावजूद कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम वहां नहीं पहुंची। इससे लोगों में आक्रोश है।

भाजपा पार्षद पंकज गोयल ने बताया है कि नील वाली गली में मंगलवार को दो कुत्तों ने पांच लोगों को काट लिया। इससे नील की गली में दहशत का माहौल है। वहां ज्वेलरी का काम करने वाले कारीगर गली से गुजरने में डरनै लगे हैं। नगर आयुक्त, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी और निगम के कई अधिकारियों को इसके बारे में सूचना दी। लेकिन कोई भी कुत्तों को पकड़ने के लिए नहीं आया। जिस पर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया है।

लोगों ने बताया कि आवारा कुत्तों से घायल होने वाला 12 साल का अमित, 16 साल का भूपेंद्र सहित पांच लोग हैं। लोगों ने कहा कि आवारा कुत्तों के आतंक से उनका घर और दुकान से निकलना मुश्किल हो रहा है। रास्ते में चलने वाले लोगों पर कुत्ते हमला कर रहे हैं। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़ा जाएगा। उनकी नसबंदी कराई जाएगी और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ