Instagram Widget

header ads

12वीं की छात्रा से घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म... हालत गंभीर, शादी में गए थे परिजन; लौटे तो होश उड़ गए

 


यूपी के सुल्तानपुर में शुक्रवार की रात 12वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात के समय छात्रा के परिवारीजन एक शादी समारोह में गए थे। छात्रा घर में अकेली थी।

घटना लंभुआ थाना क्षेत्र की है। बताया गया कि गांव के ही तीन युवक घर में घुस आए। उन्होंने जबरन उसे दबोच लिया। विरोध करने पर बुरी तरह से पीटा। तीनों ने दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिया। 

घटना के बाद से पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की मां ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ