Instagram Widget

header ads

UP:Bijnor News-कुत्तों ने हमला कर दो बच्चों को घायल किया


नहटौर। कस्बे में कुत्तों का आतंक है। बुधवार को मोहल्ला ईदगाह और तकिया गढ़ी में कुत्तों ने दो बच्चों को काटकर घायल कर दिया। दोनों बच्चों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

नजीबाबाद क्षेत्र के जलालाबाद निवासी शहजाद परिवार सहित नहटौर के मोहल्ला ईदगाह में अपनी ससुराल में आया हुआ था। सुबह उसका चार वर्ष का बच्चा आहिल घर से बाहर आ गया। इसी दौरान कुत्ते ने हमला कर उसके घायल कर दिया। परिजनों ने बामुश्किल उसे कुत्ते से छुड़ाया और सीएचसी में भर्ती किया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं, मोहल्ला तकिया गढ़ी पूर्वी निवासी मोनिश का आठ वर्षीय बच्चा शादान घर के बाहर खेल रहा था। इस समय कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। उसे भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ