Instagram Widget

header ads

तहसील में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर आवेदकों का हंगामा

 मेरठ। जन्म प्रमाण बनवाना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। आए दिन प्रमाण पत्र को लेकर तहसील और नगर निगम में हंगामे हो रहे हैं। मंगलवार को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए आवेदकों की भीड़ रही।आवेदकों ने आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आवेदकों का कहना कि पिछले छह माह से तहसील और नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं, उसके बाद भी प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहे। मंगलवार को तहसील में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय के बाहर आवेदकों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पिछले छह माह से तहसील के चक्कर लगा रहे हैं, उन्हें यह तक नहीं पता आवेदन फॉर्म कहां हैं। बच्चों के स्कूल में जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया है, नगर निगम प्रमाण पत्र के लिए चक्कर कटा रहा है, कर्मचारी सही से जवाब नहीं देते। वहीं रजिस्ट्रार ने कहा कि एसडीएम की अनुमति के लिए आवेदन फॉर्म को तहसील भेजा जा रहा है, तहसील स्तर पर देरी होने से आवेदकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर निगम में जैसे ही तहसील से आवेदन फॉर्म आते हैं, तुरंत अपडेट कर आवेदकों को दे दिया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ