दो बच्चों के पिता 39 साल के एक फायरमैन ने 13 साल की नाबालिग के यौन संबंध बनाया. उसने पहले लड़की को बहलाया और फिर अपनी कार में ले जाकर उसके के साथ संबंध बनाया. स्कॉट कैमरून ने कथित तौर पर लड़की से कहा कि वह खूबसूरत है और जंगल में मुलाकात तय करने से पहले उसने उससे नग्न तस्वीरें भेजने को कहा.अदालत में बताया उसकी मुलाकात एक स्कूल के ओपन डे पर हुई थी.बाद में वह एक मित्र के साथ अग्निशमन केंद्र पर कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए एक कार्ड छोड़ने गईं. जूरी सदस्यों ने बताया कि कैमरून ने किसी तरह से लड़की का नंबर हासिल कर लिया और उसे मैसेज भेजना शुरू कर दिया, इस दौरान उसने खुद को अपनी सहकर्मी बताते हुए उस लड़की को संदेश भेजना शुरू कर दिया. लगभग एक महीने बाद उसने कथित तौर पर उससे तस्वीरें मांगनी शुरू कर दीं.
तस्वीरें मंगाई और फिर करने लगा ब्लैकमेल
लिवरपूल क्राउन कोर्ट को बताया गया कि लड़की ने कुछ तस्वीरें उसे भेद दी, लेकिन फायरमैन ने और तस्वीरें मांगनी शुरू कर दी. धीरे-धीरे वे इसके लिए धमकियां देने लगा. वह लड़की को ब्लैकमेल करता था कि उसने और तस्वीरें नहीं भेजीं तो वह उसे वायरल कर देगा. लगभग दस महीने बाद कैमरून ने उसे बताया कि वह वास्तव में कौन है और जंगल में उससे मिलने के लिए कहा. अदालत को बताया गया कि उसने उससे कहा था कि वह केवल 13 वर्ष की है, लेकिन इससे वह "विचलित नहीं हुआ.
दोनों नियमित रूप से मिलने लगे और एक बार तो उन्होंने उसकी कार में ही सेक्स भी किया. लड़की उससे परेशान होकर उसे ब्लॉक कर दिया. कैमरून को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि कैमरून ने दावा किया कि कुछ भी यौन संबंध नहीं बने थे लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें कुछ तस्वीरें भेजी गईं, जिनके लिए उन्होंने अनुरोध नहीं किया था और जिन्हें उन्होंने तुरंत हटा दिया, लेकिन बाद में उसने लड़की के साथ यौन संबंध बनाने की बात स्वीकार कर ली. उसने दावा किया कि उसका मानना है कि उस समय लड़की 16 वर्ष की थी.






0 टिप्पणियाँ