David Miller Retirement: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया। इसके बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी संन्यास की घोषणा कर दी।
Paytm
PhonePe
Gpay

मिलर ने अपने रिटायरमेंट की अटकलों पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मैंने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। जबकि ऐसा नहीं है। मैंने टी-20 इंटरनेशनल से अब तक संन्यास नहीं लिया है। मैं साउथ अफ्रीका के लिए खेलता रहूंगा। मेरा बेस्ट आना अभी बाकी है।
आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलर को आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट किया था। सूर्या ने बाउंड्री लाइन पर बेहतरीन कैच पकड़ा था। जिसके बाद साउथ अफ्रीका को 7 रन से हार का सामना करना पड़ा। मिलर ने इस मैच में 17 गेंदों में 21 रन की पारी खेली थी। जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था।
खबर अपडेट की जा रही है।
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ