Paytm
PhonePe
Gpayअमृतपाल सिंह और उनके नौ साथियों पर पुलिस पर हमला करने के आरोप हैं. सभी को गिरफ्तार कर असम की जेल में रखा गया है. उनकी गिरफ्तारी को एक साल हो गए हैं. इस बीच अमृतपाल ने खडूर साहिब सीट पर चुनाव लड़ा और वहां से सांसद निर्वाचित हो गए. उन्हें हाल ही में पैरोल पर चार दिन के लिए रिहा किया गया था जिस दौरान उन्होंने संसद सदस्य के रूप में शपथ ली.
शिवसेना नेता पर हुए हमले पर यह बोले हरप्रीत
वहीं, शिवसेना के एक नेता पर हुए हमला मामले में हरप्रीत सिंह ने कहा, ''मैं किसी हिंसा का हिमायती नहीं है. बहुत सारे लोग, चाहे वो कोई धर्म में नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. किसी भी धर्म के प्रति और उसकी मर्यादा के प्रति गलत बोल शोभमनीय नहीं है.'' लुधियाना में कुछ दिन पहले एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के नेता संदीप थापर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. हमले के बाद हमलावर फरार हो गए. इसमें निहंगों की भूमिका सामने आ रही है. संदीप के सिर पर गंभीर चोट आई है और उनकी हालत गंभीर है.
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ