Instagram Widget

header ads

दिल्ली में नाइजीरियन मूल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

 ई दिल्ली। निहाल विहार के चंद्र विहार इलाके में शनिवार रात दो अज्ञात बदमाशों ने एक नाइजीरियन मूल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।

नाइजीरियाई मूल के व्यक्ति का नाम संडे अर्नेस्ट मोराह (40) था और वह चंद्र विहार के सुनील डेयरी के पास में किराए के मकान में रहता था।

पुलिस के मुताबिक बीती रात लगभग 10:00 बजे के करीब नाइजीरियन मूल का यह व्यक्ति दौड़ता हुआ एक कपड़े की दुकान में घुस गया और अपनी जान बचाने के लिए लोगों से आग्रह करने लगा, तभी उसके पीछे से दौड़ते हुए दो लड़के दुकान के अंदर घुसे और नाइजीरियन मूल के व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जहां दो गोली पीड़ित के पेट में लगी और एक गोली उसके पैर में लगी। वारदात को अंजाम देकर आरोपित मौके से फरार हो गए।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को तुरंत संजय गांधी अस्पताल में पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल निहाल विहार थाना पुलिस ने मृतक के शव को संजय गांधी अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवा दिया है और अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ