Chhattisgarh News: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मंच से एकजुटता को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी जीतने वाले कैंडिडेट को टिकट देती है और जो जीतने वाला होगा उसे ही टिकट मिलेगा।
Paytm
PhonePe
GpayChhattisgarh News: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मंच से एकजुटता को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी जीतने वाले कैंडिडेट को टिकट देती है और जो जीतने वाला होगा उसे ही टिकट मिलेगा।
दरअसल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को रायपुर पाश्चिम में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होकर मतदाताओं का सम्मान किया। इस दौरान मंच से कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी हारने के लिए किसी को टिकट नहीं देती, पार्टी तो टिकट जीतने के लिए देती है। जो जीतने वाला होगा उसे ही टिकट मिलेगा। इससे सभी को समझाना है की इतने बड़े चुनाव में सब एकजुट होकर नहीं लड़ते तो क्या हिंदुस्तान में टॉप टेन में आते क्या। हिंदुस्तान के टॉप टेन में रायपुर लोकसभा को आप लोग लेकर आए हो, इसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं।
उन्होंने आगे कहा कि रायपुर नगर निगम में तीन बार से हमारा महापौर नहीं बना है। एक-एक को निपटा-निपटा के महापौर नहीं बनाया है। इस बार निपटाना नहीं है एक दूसरे के पीछे खड़े होना है। एक दूसरे की टांग नहीं खींचनी है। सब अपने अपने गली और वार्ड के नेता हैं। हमें नगर निगम के चुनाव में अपना महापौर, सभापति और पार्षद भी बनाना है।
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ