Instagram Widget

header ads

Anant-Radhika की शादी में लाखों रूपए की साड़ी पहनकर पहुंची Deepika Padukone, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

 


नोरंजन न्यूज़ डेस्क - मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए, जिससे यह रात खास बन गई। इस सेरेमनी में दीपिका पादुकोण भी अपनी खूबसूरती और स्टाइल का जलवा दिखाने पहुंचीं।अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं और ऐसे में उनका प्रेग्नेंसी फैशन अक्सर चर्चा में आ जाता है।हाल ही में दीपिका बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत नाइट में पहुंचीं। इस दौरान उनके कातिलाना अंदाज की हर कोई तारीफ कर रहा है। एक्ट्रेस अनंत और राधिका की संगीत सेरेमनी में खूबसूरत पर्पल कलर की साड़ी में नजर आईं। इस साड़ी में दीपिका बेहद क्यूट लग रही थीं। उन्होंने इस अंदाज में अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। इस दौरान दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ नजर आ रहा था।अंबानी की पार्टी में होने वाली मॉम के स्टाइलिश अंदाज ने सभी को दीवाना बना दिया है। उनके देसी लुक से लोगों का नजर हटाना मुश्किल हो गया है। इस लुक को फ्लॉन्ट करके एक्ट्रेस ने हमें माधुरी दीक्षित की याद दिला दी है। अगर आपको याद हो तो माधुरी दीक्षित फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में नकली बेबी बंप के साथ ऐसी ही पर्पल साड़ी में नजर आई थीं। दीपिका की पर्पल साड़ी की बात करें तो इसे सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट शालीना नैथानी और अंजलि चौहान ने स्टाइल किया है। इस साड़ी को दीपिका के लिए करण तोरानी ने कस्टम मेड किया है।


ऑर्गेंज़ा और जेन सिल्क फैब्रिक से बनी इस भद्रा संजली साड़ी पर सिल्वर थ्रेड यानी ज़री, मोती, डोरी और सितारों से कढ़ाई की गई है। पूरी साड़ी का बॉर्डर एक जैसा है और इसे गोटा पट्टी से फिनिश किया गया है। यह साड़ी डिज़ाइनर के लीला कलेक्शन का हिस्सा है। तोरानी के ऑनलाइन स्टोर पर दीपिका के इस साड़ी सेट की कीमत 1,92,000 रुपये है। जिसमें अकेले साड़ी की कीमत 1,39,500 रुपये, ब्लाउज की कीमत 46,500 रुपये और अंडरस्कर्ट की कीमत 7,500 रुपये है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ