Paytm
PhonePe
Gpayअपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ओपी सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस टीम ने रसुलागंज चौराहे के पास से शनिवार की देर रात दो गांजा तस्कर टेकउर निवासी मोहम्मद शादाब और अली इमाम को गिरफ्तार किया। तस्करों के कार की पिछली सीट व डिग्गी से तीन बोरे, एक बैग में बरामद किया, जिसमें 52.900 किलो ग्राम गांजा जब्त हुआ है। ये लोग उड़ीसा से गांजा लाकर मीरजापुर और आसपास के जिलों में विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करते हैं।
एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। गांजा और तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज किया है।
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ