Instagram Widget

header ads

Video: रेस्टोरेंट में गर्लफ्रेंड संग डिनर कर रहा था पति, तभी आ धमकी पत्नी, फिर शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा



त्तर प्रदेश के लखनऊ में देर रात पति-पत्नी और वो का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. पति रेस्टोरेंट में अपनी गर्लफ्रेंड संग डिनर करने पहुंचा था. तभी उसकी पत्नी भी रेस्टोरेंट में आ धमकी.

साथ में पत्नी का भाई भी था. उन्होंने पति और उसकी गर्लफ्रेंड को रेस्टोरेंट से बाहर निकाला. फिर सड़क पर दोनों की सरेआम पिटाई कर डाली. घंटों तक यह हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. किसी ने फिर पुलिस को इसकी सूचना दी.

पुलिस मौके पर पहुंची. हंगामे को शांत करवाया. दोनों पक्षों की ओर से FIR दर्ज करवाई गई है. घटना बीडीडी थाना क्षेत्र स्थित फैजाबाद रोड के एक रेस्टोरेंट की है. बाराबंकी का रहने वाला एक शख्स देर रात अपनी गर्लफ्रेंड के साथ यहां डिनर करने पहुंचा था. इस बात से अंजान कि आगे क्या होने वाला है. थोड़ी ही देर बाद उसे ये डिनर डेट भारी पड़ गई. अचानक से शख्स की पत्नी अपने भाई के साथ वहां आ धमकी.

पत्नी और साले को वहां देख पति की हवाइयां उड़ गईं. इससे पहले कि कुछ बात हो पाती. पत्नी और साला, दोनों को खींचते हुए रेस्टोरेंट से बाहर ले गए. वहां पहले पति की जमकर पिटाई की गई. फिर पति की गर्लफ्रेंड को भी पीटा गया. पत्नी ने पति की गर्लफ्रेंड को धक्का देकर सड़क पर पटक दिया. फिर उसके बाल खींचते हुए आगे तक ले गई. जैसे ही पति की गर्लफ्रेंड खुद को संभालते हुए खड़ी हुई, पत्नी ने उसे और ज्यादा पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान बीवी के परिवार के और लोग भी वहां आ पहुंचे. उन्होंने भी साथ में मिलकर पति और उसकी गर्लफ्रेंड की अच्छे से क्लास ली.

पुलिस ने किया मामला दर्ज

इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई. कुछ लोग झगड़ा खत्म करवाने की कोशिश करने लगे तो वहीं कुछ लोग इसका वीडियो बनाने लगे. हाईवोल्टेज ड्रामा काफी देर तक यूं ही चलता रहा. इसके बाद किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. पुलिस के वहां पहुंचने तक यूं ही ड्रामा चलता रहा. पुलिस मौके पर पहुंची को काफी समझाइश के बाद मामले को शांत करवाया गया. इसके बाद दोनो पक्षों (पत्नी और पति की गर्लफ्रेंड) ने थाने में मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. उधर, सोशल मीडिया पर पिटाई का ये वीडियो जमकर वायरल हुआ है. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ