Instagram Widget

header ads

'टाइगर जिंदा है', पटना में लगा CM नीतीश कुमार का पोस्टर, किसे दिया गया मैसेज?

 


Tiger Zinda Hai Poster in Patna: राजनीति में अक्सर पोस्टर वार देखने को मिलता है. लोकसभा का चुनाव समाप्त होने के बाद रिजल्ट भी आ गया है और एक बार फिर बिहार में पोस्टर वार शुरू हो गया है.

राजधानी पटना में एक पोस्टर लगा है जिसमें सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को टाइगर बताया गया है. पोस्टर पर सीएम नीतीश कुमार की बड़ी सी तस्वीर लगाई गई है. साथ में एक बाघ (टाइगर) की भी तस्वीर लगाई गई है और लिखा गया है 'टाइगर जिंदा है'.

यह पोस्टर पटना के कोतवाली थाने के पास लगा है. पोस्टर पर लगाने वाले का नाम सोना सिंह लिखा गया है. सवाल उठ रहा है कि इस पोस्टर को लगाकर किसे मैसेज देने की कोशिश की जा रही है? बता दें लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से नीतीश कुमार एनडीए में किंग मेकर की भूमिका में हैं. बीजेपी और जेडीयू दोनों पार्टियों को इस बार के लोकसभा चुनाव में 12-12 सीटें आईं हैं. जेडीयू ने 16 और बीजेपी ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था. सबसे अधिक नुकसान बीजेपी का हुआ है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ