Paytm
PhonePe
Gpayडीसीपी ग्रामीण विवेक चंद यादव ने सोमवार को बताया कि जिले सिंह साहिबाबाद में आढ़त का काम करता है। पिछले कई साल से उसके यहां धनौरा अमरोहा निवासी अमल सिंह यादव (38) बतौर मुनीम काम करता था। पिछले कुछ दिनों से पैसे के लेनदेन को लेकर जिले सिंह और अमल सिंह में विवाद चल रहा था। रविवार की देर रात अमल सिंह यादव वेव सिटी में बम्हेटा गांव में अपने घर पर था। इसी दौरान जिले सिंह यादव व उसके परिवार के लोग वहां पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद जिले सिंह व उसके साथियों ने अमल पर गोली चला दी। जिससे अमल सिंह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जिले सिंह व उसके पुत्र अतुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अमल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ