Paytm
PhonePe
Gpayथानाध्यक्ष दीपक कुमार ने विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत कांड संख्या-195/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान का जिम्मा थाना में ही पदस्थापित एसआई लक्ष्मण यादव को दिया है। बता दें कि कार्यपालक सहायक रत्नाकर प्रसाद के खाते से 4 लाख 28 हजार 690 रुपये की अवैध ढंग से निकासी 12 जून एवं 13 जून को कर ली गई थी।
इस सम्बंध में पीड़ित कार्यपालक सहायक द्वारा कौआकोल थाना में बैंक प्रबंधक प्रशांत कुमार प्रसाद, बैंक कर्मी मनोज कुमार, रंजीत कुमार, अनिल कुमार सहित चार के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर जलसाजी के तहत उनके खाता से 4 लाख 28 हजार 690 रुपये की अवैध निकासी करने का आरोप लगाया है।
कार्यपालक सहायक प्रसाद ने कहा कि इतना ही नहीं उनके खाता का पता भी भलुआही, थाना कौआकोल से बदलकर जैन वीडियोज 5जी फ्लॉर, टाइम्स ऑफ इंडिया बिउल, पटना बिहार कर दिया गया है, जबकि उनके द्वारा कभी भी बैंक में एड्रेस बदलने को लेकर कोई आवेदन नहीं दिया गया, जिससे स्पष्ट होता है कि जलसाजी के तहत प्रबंधक एवं अन्य बैंक कर्मियों के सहयोग से उनके पीएनबी कौआकोल के बैंक खातासंख्या-2309000100196096 से अवैध ढंग से राशि की निकासी कर ली गई है। उनका स्पष्ट मानना है कि बगैर बैंक कर्मियों की मिलीभगत से इतनी मोटी रकम की निकासी महज एक दिन में सम्भव ही नहीं है।
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ