Paytm
PhonePe
Gpayदरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट को शेयर करते राहुल गांधी ने एक वीडियो भी साझा किया है. वह इस वीडियो के शेयर करते हुए लिखते हैं- 'कांग्रेस एहसान नहीं जताती, जनता को अधिकार देती है. भोजन का अधिकार कांग्रेस पार्टी और UPA की सरकार ले कर आई. और, अब हम आपको BJP से दोगुना अनाज देंगे - वो 5 किलो देते हैं, हम 10 किलो देंगे.'
लेकिन राहुल गांधी का यह वादा बीएसपी नेता आकाश आनंद को पसंद नहीं आया है. उन्होंने इसी पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा- 'ये तब भी जनता को गुलाम समझते थे. ये आज भी सबको गुलाम समझते हैं. एक 5 किलो राशन देकर ढाई लाख की नौकरी खा गया. दूसरा 10 किलो राशन का लालच देकर वोट खाना चाहता है. सावधान रहिएगा.'
कांग्रेस का नया वादा
गौरतलब है कि केंद्र सरकार हर गरीब परिवार को पांच किलो राशन देती है. सरकार की यह योजना 2029 तक चालू रहेगी. बीते कई चुनावों में सरकार के यह योजना गेम चेंजर रही है. लेकिन अब कांग्रेस ने इस चुनाव के बीच जनता से नया वादा कर दिया है.
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ