Instagram Widget

header ads

'पहले बर्बाद की अमेठी, अब रायबरेली आ गए', गाजीपुर में CM मोहन यादव ने राहुल गांधी को यूं घेरा


 Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा। सीएम यादव ने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने पहले अमेठी को बर्बाद कर दिया और अब रायबरेली आ गए हैं।

गाजीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय को जिताने की जनता से अपील की। इस दौरान सीएम यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने समुद्र में डूबी हुई पांच हजार साल पुरानी द्वारका के दर्शन किए।

इस दौरान पीएम मोदी ने डुबकी लगाकर हमारे भगवान के प्रति आस्था दिखाई है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेसी व इंडिया गठबंधन के लोग हमारे भगवान श्रीराम-श्रीकृष्ण को नहीं मानते हैं उनके अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं। सीएम यादव ने आगे कहा कि गंगा वालों को यमुना जी बुला रही हैं, आपका वोट मथुरा के श्रीकृष्ण के लिए होना चाहिए।

सीएम यादव ने कहा कि मैं आपको निमंत्रण देता हूं। मोदी की सरकार बनाओ अगली बार मटकी मथुरा में फोड़ेंगे। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग बातें तो बहुत करते हैं लेकिन जब मौका आता है तो सिर्फ अपने परिवारवालों को मौका देते हैं। इन्हें किसी और पर विश्वास नहीं है।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले अमेठी बर्बाद कर दिया और अब रायबरेली आ गए हैं। राहुल अमेठी में हारे तो ऐसे डर कर भागे की दोबारा नहीं आए। कहा जाता है कि समुद्र आ गया इसलिए वायनाड से लड़े नहीं तो अरब ही चले जाते चुनाव लड़ने।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ