Instagram Widget

header ads

कानपुर: छह लाख के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 


कानपुर। रेलबाजार थाना एवं बाराबंकी नारकोटिक्स की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को गांजा की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से गांजा से भरे दो ट्राली बैग बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में छह लाख रुपये कीमत है।पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में लखीमपुर खीरी जनपद के फरधान थाना क्षेत्र में स्थित बेलवां फार्म निवासी राजू और उन्नाव जनपद के गंगाघाट थाना क्षेत्र के जोगा बोगा चौराहा निवासी अंकित मिश्रा है। दोनों के कब्जे से दो ट्राली बैग में लगभग 24 किलोग्राम गांजा बरामद किया। गांजा को उन्नाव में सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। दोनों के खिलाफ रेल बाजार थाने में एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ