Paytm
PhonePe
Gpayहालांकि बाद में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा बताया गया की फेसबुक पेज को हैकर्स में हैक कर लिया है। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक फेसबुक पेज हैकर्स के कब्जे में रहा। उसके बाद उसे रिकवर कर लिया गया।

पेज रिकवर किए जाने के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के लोगों ने राहत की सांस ली। उसके बाद हैकर्स द्वारा फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया फोटो तत्काल डिलीट किया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इस मामले में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा वाराणसी कमिश्नरेट के साइबर थाने में अज्ञात हैकर्स के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुबह 10:30 बजे हुई जानकारी
मंदिर के लोगों द्वारा बताया गया कि सुबह में मंगला आरती के बाद फेसबुक पेज पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का फोटो शेयर किया गया था। फोटो शेयर किए जाने के बाद मंदिर से जुड़े लोग पूजा पाठ में व्यस्त हो गए।
उसके बाद करीब 10:30 बजे की गई आरती की फोटो को अपलोड करने के लिए जब फेसबुक पेज को खोला गया तो एरर बताने लगा। उसके बाद लोगों ने देखा कि पेज की स्टोरी पर अश्लील तस्वीरें अपलोड कर दी गई हैं।
मंदिर का फेसबुक पेज हैक किए जाने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मंदिर के पीआरओ द्वारा बताया गया कि पेज को रिकवर कर लिया गया है। अज्ञात हैकर्स के खिलाफ पुलिस शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ