Paytm
PhonePe
Gpayसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आर्काइव नामक हैंडल से पीएम मोदी का 25 साल पहले की वीडियो वायरल हो रहा है। पीएम मोदी (तत्कालीन भाजपा के महासचिव थे) से जुड़ी वीडियो साल 1999 की बताई जा रही है, जिसमें वो चेन्नई में हुए एक कार्यक्रम में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संकल्प लिया था कि 21वीं सदी भारत की सदी होगी, जो आज सच साबित होता नजर आ रहा है।
भारत की गिनती दुनिया के शीर्ष देशों में
25 साल पुराने वीडियो में तत्कालीन भाजपा महासचिव रहे नरेंद्र मोदी को कहते सुना जा रहा है कि बीजेपी 21वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। हम जब नई सदी में प्रवेश करने वाले है तब हमारे देश के पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को बताया कि आने वाली सदी हिंदुस्तान की होगी। हमारा यही मकसद है। हमे हिंदुस्तान की छवि को सुधारने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि हम ऐसी कौन सी बात लेकर आगे बढ़े, जिसे आने वाले समय में हमारा सपना पूरा हो सके। हालांकि, पीएम मोदी के ये बात आज के वक्त में बिलकुल सच होती दिखाई पड़ती है। आज भारत की गिनती दुनिया के शीर्ष देशों में की जाती है। इस वक्त भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है।
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ