Instagram Widget

header ads

नहर में अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर जब्त, वसूली गयी जुर्माने की राशि


 फारबिसगंज थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास खनन विभाग के अधिकारियों ने नहर में अवैध रूप से खनन करने के मामले में दो ट्रैक्टर को जब्त किया है।खनन विभाग के अधिकारी मो.अरमान ने छापेमारी कर कार्रवाई करते हुए दोनों जब्त ट्रैक्टर को फारबिसगंज थाना लाया।जहां दोनों गाड़ी से 53 हजार रुपये की जुर्माने की राशि वसूली गई।

मौके पर जानकारी देते हुए खनन विभाग के अधिकारी मो.अरमान ने जानकारी देते हुए बताया फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र से बार-बार शिकायत मिल रही थी कि नहर में पानी सूख जाने या पानी की धारा को रोक कर अवैध रूप से मिट्टी का खनन कार्य किया जाता है, जिसके आलोक में शनिवार को छापेमारी कर दोनों ट्रैक्टर को अवैध खनन करते पकड़ा गया।

उन्होंने कहा कि दोनों ट्रैक्टर के वाहन मालिक से 53 हजार रुपये की जुर्माने की राशि वसूली गई। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि नदी और नहर से अवध खनन करने वाले खनन माफियाओं के खिलाफ लगातार छापेमारी और कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ