Bajrang Bali Statue Broken in Janjgir Champa: छत्तीसगढ़ में जांजगीर चाम्पा जिले के कटोद गांव मे एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित कर दिया। घटना के बाद से ही गांव मे तनाव का माहौल है।
Paytm
PhonePe
Gpay
नवागढ़ थाना क्षेत्र मे कटौद गांव मे आज सुबह से ही तनाव की स्थिति है, गांव के तालाब मे स्थित हनुमान जी की मूर्ति को किसी अज्ञात असामाजिक तत्व ने तोड़ फोड़ करने का प्रयास किया और सजावट के लिए लगाए गए तोरण झंडे को भी फेंक दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद बुधवार की रात से ही माहौल बिगडने लगा और आज सुबह बजरंग दल और सर्व हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने गांव पहुंच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गांव में मूर्ति को विखंडित करने का दूसरा मामला
कटौद गांव मे हनुमान मंदिर तोड़ने का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी हनुमान जी की मूर्ति को खंडित करने का प्रयास किया गया। इसके बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया लेकिन कार्रवाई नहीं होने के बाद आरोपियों के हौंसले बुलंद हो गए। इसके बाद अब यह दूसरी घटना घटी है ऐसे में लोगों का कहना है कि पुलिस मामले को हल्के में लेकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास नहीं करती है।
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ