Paytm
PhonePe
Gpayउन्होंने बताया कि सूचना के आलोक में मैत्री पुल पर विशेष नजर रखी जा रही थी।इसी दौरान हवलदार अरविंद द्विवेदी ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति जो एक नेपाली लड़की को साथ ले जा रहा था उसको रोक कर पूछताछ शुरू की तो उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह लड़की उसकी पत्नी है। लड़की की मांग में सिंदूर देख कर व्यक्ति की बात सही लगी लेकिन संदेह होने पर जब लड़की की काउंसलिंग हुई तो दोनों के बयान में काफी भिन्नता पाई गई।
सम्भावित मानव तस्करी मामले को संज्ञान में लेते हुए और भाषा की समस्या को लेकर माइती नेपाल एन.जी.ओ के सदस्यो को बुलाया गया तो लड़की ने बताया कि फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त व्यक्ति से उसकी दोस्ती हुई। फिर दोनो से अलग अलग गहनता से पूछताछ की गई तो पता चला कि पकड़े गये तस्कर ने अपना नाम मोहम्मद मंजूर आलम खान बताया,जिसने अपनी पहली पत्नी निशा को तलाक देने के बाद दूसरी शादी सुनैना नामक लड़की से तय किया था। पूछताछ के दौरान उसने कोई सबूत के तौर कोई कागज नही दिखाया।
पीड़ित लड़की ने बताया कि मोहम्मद मंजूर आलम खान ने मुझसे शादी करने का वादा कर भगा ले जा रहा था और इसको अभियुक्त की पहली पत्नी के तलाक होने और दूसरी शादी तय होने के बारे में उसे कोई जानकारी भी नहीं है। जब लड़की के परिवार वालों से फोन द्वारा सम्पर्क किया गया तो उनको इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी। रेस्क्यू टीम में इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा,हवलदार अरविंद द्विवेदी आरक्षी पम्मी मिश्रा, आरक्षी सबीना खातून, आरक्षी स्वप्ना एस, आरक्षी स्वाति ठाकुर, माइती नेपाल बीरगंज नेपाल से अनिशा गौतम सीता क्षेत्री शामिल थे।
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ