Paytm
PhonePe
Gpayफरार हुए आतंकी
कहा जा रहा है कि इराक की सीमा से अमेरिकी सैन्य अड्डे पर रॉकेट दागने के बाद आतंकी किसी अन्य वाहन से फरार हो गए थे। यह हमला इराक के आतंकी समूह की तरफ से तिया गया था। आतंकी समूह का कहना है कि वह सीरिया में अमेरिकी सैन्य बेस पर इसी तरह के हमले जारी रखेगा। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के एक अधिकारी रमी अब्देल रहमान ने कहा कि इराक की सीमा से सीरिया में अमेरिकी सैन्य बेस पर कई रॉकेट दागे गए हैं।
सुरक्षाबलों को किया गया तैनात
इस बीच ज़ुम्मर शहर में सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि इराकी सुरक्षाबलों को क्षेत्र में तैनात किया गया था और उन आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई थी जो दूसरे वाहन का उपयोग करके क्षेत्र से भाग गए थे। इराकी सुरक्षा अधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि इराकी बलों ने सीरियाई सीमा के पास आतंकियों को निशाना बनाते हुए तलाशी अभियान शुरू किया है।
इराक में एक सैन्य अड्डे पर हुआ था विस्फोट
सेना के एक अधिकारी ने कहा कि हम इस हमले पर जानकारी साझा करने के लिए इराक में गठबंधन बलों के साथ बात कर रहे हैं। ये रॉकेट हमले इराक में एक सैन्य अड्डे पर शनिवार तड़के हुए बड़े विस्फोट के एक दिन बाद हुए हैं। विस्फोट में इराकी सुरक्षा बल के एक सदस्य की मौत हो गई थी। माना जा रहा है कि विस्फोट के पीछे ईरान समर्थित समूह भी शामिल थे।
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ