Instagram Widget

header ads

जयपुर में महावीर जयंती पर 1200 किलो मांस जब्त, 30 दुकानों पर एक्शन, तीन को सीज किया


 जयपुर में महावीर जयंती के मौके पर मीट और मांस बेचा जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए 1200 किलो मीट जब्त किया है। टीम ने शहर के वैशाली नगर, मानसरोवर, इंडिया गेट, कुंभा मार्ग, प्रताप नगर, खातीपुरा, झोटवाड़ा और जगतपुरा में 30 से ज्यादा दुकानों पर कार्रवाई की।

महावीर जयंती के मौके पर मीट और मांस की दुकान बंद करने का प्रावधान है। बावजूद इसके शहर में कई स्थानों पर मांस खुलेआम बेचा जा रहा था। आम जनता ने जब इसकी शिकायत नगर निगम टीम को की। नगर निगम की पशु प्रबंधन और नियंत्रण शाखा की टीम ने औचक निरीक्षण कर 30 से ज्यादा दुकानों पर 1200 किलो से ज्यादा मीट और मांस जब्त किया। इस दौरान निगम की टीम ने तीन दुकानों को सीज भी किया है। जहां नियमों के विपरीत मीट और मांस को काटकर और बेचा जा रहा था। जयपुर नगर निगम ग्रेटर के पशु प्रबंधन शाखा उपयुक्त हरेंद्र सिंह चिराना ने बताया कि आज महावीर जयंती के मौके पर नियमों के विपरीत मीट और मांस बेचा जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने के साथ ही पूरे शहर में नगर निगम की टीम ने औचक निरीक्षण कर कार्रवाई शुरू कर दी गई।

इस दौरान निगम की टीम को कुछ दुकानों पर भारी अनियमितता भी मिली। जिनके खिलाफ चालान बनाकर सीज की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। वहीं, कुछ दुकानों से अवैध मीट को जब्त कर नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल पशु प्रबंधन शाखा की यह कार्रवाई शहर के अलग-अलग इलाकों में जारी है। ऐसे में आज देर रात तक जहां भी अवैध तरीके से मीट और मांस बेचा जाएगा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ