Instagram Widget

header ads

निजी लैब की रिपोर्ट साझा कर BJP ने किया दावा- विधानसभा में लगाए गए थे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे







र्नाटक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सैयद नसीर हुसैन की जीत के बाद पाकिस्तान समर्थक नारे लगने का मामला बढ़ता जा रहा है। भाजपा इस मामले में कांग्रेस पर हमलवार को गई है। उसने दावा किया है कि निजी संगठन की फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि विधान सौधा में पाकिस्तान समर्थित नारे लगाए गए हैं।

यह है मामला
गौरतलब है, कर्नाटक की चार सीटों पर हुए 26 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के नतीजों में तीन सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी, जबकि एक सीट भाजपा के खाते में गई थी। बाद में जीत के जश्न को लेकर बवाल मच गया। दरअसल, भाजपा ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें दावा किया गया कि राज्यसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के कुछ ही देर बाद सैयद नसीर हुसैन के समर्थकों को विधान सौध (विधानसभा) के अंदर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए सुना गया।

कर्नाटक भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें कहा गया कि रिपोर्ट से पता चला है कि कांग्रेस सच के बारे में झूठ फैलाकर गलत जानकारियां दे रही है।

नारे लगाने वाले के नाम का खुलासा
भाजपा ने कहा, 'जिस व्यक्ति ने विधान सौध में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू किए थे, उसका नाम एफएसएल रिपोर्ट में जारी किया गया है। कर्नाटक कांग्रेस और फेक न्यूज फैक्ट्री के प्रमुख प्रियांक खरगे को अब उनके देशद्रोह के कृत्य को स्वीकार करना चाहिए। इसके साथ ही लोगों से माफी मांगनी चाहिए।'

इस निजी प्रयोगशाला की रिपोर्ट का हवाला
भाजपा ने क्लू फॉर एविडेंस फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन प्राइवेट लिमिटेड नामक एक निजी प्रयोगशाला की रिपोर्ट का हवाला दिया है। वेबसाइट के अनुसार, संगठन खुद को एक समर्पित कॉर्पोरेट इकाई के रूप में बताता है, जिसे परीक्षण और जांच के क्षेत्र में सक्षम फोरेंसिक प्रयोगशाला के रूप में मान्यता दी गई है।



रिपोर्ट में यह कहा गया
रिपोर्ट में कहा गया है, इस मामले में यह शंका थी कि नारे क्या लगाए गए थे। यह 'नासिर साब जिंदाबाद' था या 'पाकिस्तान जिंदाबाद'। इसकी जांच करने पर सामने आया कि इसके पाकिस्तान जिंदाबाद होने की अत्यधिक संभावना है।

आरोपी को मिलेगी सजा: सीएम
इससे पहले, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि आवाज के नमूने को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट सामने आते ही आरोपी को सजा दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ