Instagram Widget

header ads

बरेली पुलिस ने 11 माफियाओं पर गैंगस्टर कार्रवाई की

जिला एवं पुलिस प्रशासन माफियाओं के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी के तहत 11 माफियाओं के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई।

जानकारी के मुताबिक, माफिया अशरफ के साले अब्दुल समद उर्फ सद्दाम, जेल वार्डन मनोज कुमार, शिव हरि अवस्थी, कैंटीन संचालक दयाराम उर्फ नन्हे, मो.

फरहद खान उर्फ गुड्डू, मो. सरफुद्दीन, मो. रज़ा उर्फ लल्ला गद्दी, राशिद अली, मोहम्मद आरिफ, फुरकान नवी खान और आतिन जफर के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही की गई है। इनमें सद्दाम और आतिन जफर को छोड़कर बाकी सभी लोग जमानत पर बाहर हैं। सद्दाम बदायूं जेल में तो आतिन जफर रामपुर जेल में बंद है। गैंगस्टर की कार्यवाही करने के बाद पुलिस ने कैंटीन संचालक दयाराम उर्फ नन्हे को गिरफ्तार कर फिर से जेल भेजा है।

प्रयागराज में हुए उमेशपाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद और अशरफ का नाम मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर सामने आया था। साजिश में अशरफ का साला सद्दाम उर्फ अब्दुल समद भी शामिल था। वह बारादरी क्षेत्र में रहकर अपने गुर्गे लल्ला गद्दी के जरिये बरेली जिला जेल में बंद बहनोई अशरफ को सुविधाएं पहुंचाता था।

बिथरी चैनपुर पुलिस ने इन सभी लोगों पर गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपियों की संपत्ति का चिह्नीकरण कर उसे सीज किया जा सकता है। इससे पहले इस मुकदमे में सभी की दोबारा से गिरफ्तारी की जाएगी। गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज होने के बाद सद्दाम के गुर्गे शहर छोड़कर फरार हैं। पुलिस को केवल दयाराम मिल सका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ