Instagram Widget

header ads

Meerut: श्रीराम कॉलेज में बनाई जा रही थी तीन कालोन‍ियां, मेरठ विकास प्राधिकरण ने चलाया बुलडोजर

 


देहरादून बाईपास पर थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में स्थित श्रीराम कालेज में विकसित की जा रही कालोनियों पर पिछले साल बुलडोजर चला था। विकासकर्ताओं ने अब फिर से वहां पर तीन कालोनियों का विकास शुरू कर दिया।इस पर मंगलवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने बुलडोजर चलाकर कालोनी को ध्वस्त कर दिया।

मेडा के प्रवर्तन अनुभाग के प्रभारी अर्पित यादव ने बताया कि श्रीराम कालेज के अंदर आठ हजार वर्ग मीटर में अनुज पंवार द्वारा खसरा संख्या-160,161 पर कालोनी विकसित की जा रही थी। पांच अक्टूबर 2023 को ध्वस्तीकरण किया गया था, लेकिन फिर से विकास करने पर फिर से बुलडोजर चलाया गया।इसी कालेज में अनिल चौधरी द्वारा लगभग 15000 वर्ग गज पर अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। इस पर भी पांच अक्टूबर 2023 को बुलडोजर चला था, लेकिन पुन: कालोनी विकसित करने पर ध्वस्तीकरण किया गया। इसी कालेज में हरेंद्र सिंह व अन्य द्वारा लगभग 3000 वर्ग गज पर अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। इनकी कालोनी पर इससे पहले 10 जून 2022 व पांच अक्टूबर 2023 ध्वस्तीकरण हुआ था। फिर से विकास करने पर तीसरी बार बुलडोजर चलाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ