Instagram Widget

header ads

अमित शाह ने I.N.D.I.A गठबंधन के खिलाफ प्रस्ताव किया पेश, बोले- देश ने तय कर लिया है...


दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज रविवार को कांग्रेस और I.N.D.I.A गठबंधन के खिलाफ प्रस्ताव किया। अमित शाह ने "बीजेपी देश की आशा और विपक्ष की हताशा" प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि कहा कि देश ने तय कर लिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से देश के पीएम बनेंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "दुनिया में कहीं भी जाओगे तो लोग पूछेंगे कि मोदी के भारत से आ रहे हो। 75 वर्ष में इस देश ने 17 लोकसभा चुनाव, 22 सरकारें और 15 प्रधानमंत्री देखे हैं। देश में हर सरकार ने अपने समय पर समयानुकूल विकास करने का प्रयास किया है, लेकिन आज मैं बिना किसी कन्फ्यूजन के कह सकता हूं कि समग्र विकास, हर क्षेत्र का विकास और हर व्यक्ति का विकास करने का काम केवल नरेंद्र मोदी जी के 10 वर्षों में हुआ है।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ